भीम प्रज्ञा न्यूज पचेरी।
बुहाना-पचेरी मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक और इक्का गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित एक मासूम बच्चा घायल हो गया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बुहाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी विनोद कुमार अपने पुत्र देव और एक बच्चे के साथ बाइक पर पचेरी की ओर से बुहाना आ रहे थे। इसी दौरान बुहाना से पचेरी की ओर जा रही इक्को गाड़ी से शिवसिंहपुरा मोड़ के पास उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पचेरी कलां पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल बुहाना सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
