भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा झुंझुनूं के कार्यकर्ताओं ने डॉ. देवेन खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ.देवेन खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर अंकित, कुशल, बादल, रमन, मोहित एवं सत्यम सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
