*अग्रवाल समाज के प्रांतीय अधिवेशन का निमंत्रण देकर समारोह में शामिल होने का किया आग्रह*
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। शेखावाटी के दौरे पर आई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के फतेहपुर के प्रेरणा भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मुख्यमंत्री से शुक्रवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सीकर जिला चैयरमेन अमित चिराणिया के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर खाटूश्यामजी में 4 जनवरी को आयोजित होने वाले अग्रवाल समाज के प्रांतीय अधिवेशन का निमंत्रण दिया तथा आयोजन में बतौर अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विष्णु भूत व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज ने बताया कि इस अवसर पर चिराणिया के साथ के भाजपा नेता ललित झाझुका सीकर सहित सम्मेलन के पदाधिकारी सदस्य साथ थे । उन्होंने बताया कि इस अवसर मुख्यमंत्री के पति मनीष गुप्ता से भी मुलाकात कर अधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल समाज के बंधुओं को भी अधिवेशन का निमंत्रण पत्र देकर आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया।
