रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
नीमराना, अरावली बचाओ पदयात्रा के तहत नीमराना स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं का एक जत्था आज 27 दिसम्बर 2025 को अलवर के लिए रवाना हुआ। इस पदयात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश सैनी ने किया, जो विधायक श्री ललित यादव जी के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी। पदयात्रा में जाने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने अरावली बचाओ नारों से उद्घोष किया और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस पदयात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी, राजीव गाँधी पंचायतीराज संगठन के जिला उपाध्यक्ष मौजीराम यादव, सचिव नगर कांग्रेस कमेटी संजय कुमार यादव, सदस्य नगर कांग्रेस कमेटी शिवचंद उर्फ भरतरी, रोहिताश मुनीम, उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी महावीर चर्खिया, संजय कुमार, प्रशांत शर्मा आदि शामिल थे।
इस पदयात्रा का उद्देश्य अरावली के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है। कार्यकर्ताओं ने अपनी पदयात्रा के दौरान लोगों को अरावली के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताने का संकल्प लिया।
