सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। क्षत्रीय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ और रजवाड़ी ग्रुप बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का विमोचन आज किया गया।
पोस्टर का विमोचन बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी और नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया द्वारा किया गया। दोनों गणमान्य अतिथियों ने इस पहल की सराहना की, जो महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित आत्मरक्षा और साफा बांधने का प्रशिक्षण संस्थापक उषा कंवर ने इस पहल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा की बहुत अधिक आवश्यकता है। इसलिए, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि: यह शिविर 25 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। शिविर में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएँगे, साथ ही राजस्थानी कल्चर को बनाए रखने के लिए साफा पहनने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर श्री राजपूत करणी विश्राम गृह, बीदासर हाऊस, तीरथ स्तंभ में आयोजित होगा इस अवसर पर मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ की समस्त टीम मौजूद रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
