भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। एम.डी. लिटल फ्लावर स्कूल के मैदान में जोश, जुनून, और खेल का एक नया तूफान उठ खड़ा हुआ, जब चेयरमैन सुनील डांगी, निदेशक समीता डांगी, और प्रिंसिपल अंकित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्पोर्ट्स वीक का शानदार शुभारंभ किया। चेयरमैन सुनील डांगी ने बताया कि,”खेल आत्मविश्वास, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक हैं। हमें गर्व है कि हमारे बच्चे इस सप्ताह अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। निदेशक समीता डांगी ने बताया,”यह सप्ताह हमारे छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास का उत्सव है। हम सब मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाएंगे। प्रिंसिपल अंकित शर्मा ने बताया,”स्पोर्ट्स वीक में फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी और रिले रेस होंगे। सभी की सक्रिय भागीदारी से यह सप्ताह अविस्मरणीय बनेगा। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में, बच्चे बढ़- चढ़कर शामिल हुए। उनकी टोलियां, हंसते-खिलखिलाते चेहरों ने पूरे परिसर को एक उत्सव में बदल दिया। पहले दिन, खो- खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,शिक्षकों की तालियों और छात्रों की चमकती आंखों ने बता दिया कि यह स्पोर्ट्स वीक एम.डी. लिटल फ्लावर स्कूल के इतिहास में एक सुनहरी पारी लिखने को तैयार है! कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय संयोजक मनोज वर्मा और उदित योगी, सुनील, दीपक, कृष्ण, मनीष शर्मा, डीपी लांबा, काजल, कविता नरूका, कविता वर्मा, मनोज, मंजु, मनीषा स्वामी, मनीषा योगी, निधि, पायल, आरती, अनिता, सीमा, अमितांश, निर्मला, अंजना, पायल गोयल, कोमल, बबिता, निरज, कविता, नीतू खान, मोनिका, मोनिका शर्मा, काजल, निशा आदि की सक्रिय भागीदारी रहीं।
