भीम प्रज्ञा न्यूज़.झालावाड। एससी-एसटी के समस्त संगठनो के तत्वावधान में संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहब की 170वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अनुयायिओं ने बाबा साहब की तस्वीर पर मल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। कृष्ण सिंह हाडा ने बताया की बाबा साहब दलित पिछडों के लिये काम करने वाले महापुरूष थे। धनीराम समर्थ ने बाबा साहब की विचारधार को जीवन मे विचारने पर जोर दिया। परमानन्द भारती ने संगठनों की एकता के साथ रहने को कहा। जितेन्द्र भारती ने पुण्य तिथि को विशालरूप से मनाने का सुझाव दिया। विष्णुदयाल रैगर ने बाबा साहब के संघर्ष का वर्णन को विस्तार से बताया। श्रद्धांजली सभा का संचालन गोपाललाल मेघवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर छीतर लाल बैरवा, गोपाललाल मेघवाल, विष्णुदयाल रैगर, धनीराम समर्थ, कृष्ण सिंह हाडा, परमानन्द भारती, बाबूलाल वर्मा सेवानिवृत कानूनगो, रामनारायण वर्मा, महावीर मीणा सहित अन्य मौजूद रहें।
