भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। निकटवर्ती दिसनाऊ गांव के स्वर्गीय धीरज कुमावत की प्रथम पुण्यतिथि पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को परमेश्वरी देवी भगवान राम घोड़ेला कुमावत की ओर से गर्म कोट वितरित किए गए| उल्लेखनीय है कि धीरज कुमावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिसनाऊ का प्रतिभावान छात्र था जिसकी सड़क दुर्घटना में गत वर्ष असामयिक मृत्यु हो गई थी । छात्र धीरज की माता संतोष देवी महेश कुमार ने बताया कि मेरे बड़े पुत्र विजय कुमार की प्रेरणा से यह सामाजिक कार्य किया गया| इस अवसर पर अनुज जोशी, दामोदर रोलन, विक्रम आलडिया, सुनील, सिमर कुमावत, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे | घोड़ेला कुमावत परिवार की ओर से रौनक कुमावत ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की भविष्य में और भी सहयोग देने का वादा किया विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह घोड़ेला कुमावत परिवार का आभार जताया गया |

Looking for a Casino Plus voucher? Yeah, me too! casinoplusvoucher seems to have some info. Worth a look if you’re trying to score some extra credit: casinoplusvoucher