भीम प्रज्ञा न्यूज़.,खेतड़ी नगर। केंद्रीय विद्यालय खेतड़ी नगर में गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को खेलकूद दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री के.एल. मीना ने की। विद्यार्थियों ने समूह गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद चारों सदनों के छात्रों ने आकर्षक मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 11वीं की छात्राओं डिम्पल एवं दीपिका ने बेहतरीन ढंग से किया। खेलकूद दिवस के तहत शारीरिक शिक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार के निर्देशन में बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें दौड़, बोरा दौड़, रस्सी दौड़, गुब्बारा फोड़, नींबू दौड़, रिले रेस जैसी मनोरंजक एवं रोमांचक गतिविधियाँ शामिल रहीं।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने पर मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलकूद स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला है, बिना खेल के जीवन में प्रगति संभव नहीं। वहीं प्राचार्य श्री के.एल. मीना ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार वर्मा, वरिष्ठ अध्यापक उम्मेद अली, रतन पाल डेला, विनोद कुमार मीणा, मनोज कुमार वर्मा, लोकेश कुमार, सी.आर. पालीवाल, जितेश सैनी, ओमप्रकाश सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर खेल दिवस का समापन किया गया।
