भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। पीएम श्री केडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केड में दो दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय विकास प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण एवं बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस प्रशिक्षण में केड पंचायत क्षेत्र के नौ विद्यालयों के संस्थाप्रधानों सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक राजवीर महला, पीईईओ भाटीवाड़ ने विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, विद्यालय संचालन से जुड़े दायित्वों तथा समिति के अधिकार क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं दक्ष प्रशिक्षक इंदु, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जहाज ने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया, अध्यक्ष एवं सचिव के चुनाव, उनके कार्यक्षेत्र तथा समिति में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षिक वातावरण को प्रभावशाली, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारवान बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव व्याख्याता कविता कुमारी ने महिला शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक सिकंदर ने किया, जबकि व्यवस्थापक अध्यापक मुखराम नारनोलिया रहे। बैठक में आशीष जी (निर्वाणो की ढाणी), मनोज जी महला (खटकड़), निर्मला जी (पंजी का बास), सुमन (मीणा की ढाणी), हर्षराज जी (किरपुरा), सुभाष (कांलबेलिया बस्ती), प्रवीण कुमार (बाण्डीयानाला), सुमित्रा (हरिनगर), कृपाल सिंह, चौथा राम, सुरेश वर्मा, कविता कुमारी, सुनील कुमार यादव, मुकेश कुमारी, प्रकाश बामिल, धर्मपाल रावत, पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, धर्मवीर झाझड़िया, रजनेश कुमार, मगन सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार, रितु कुमारी, कृष्णा कुमारी, प्रेमाराम गोदारा, उमेश खेदड़, मुनेश कुमारी, सायर सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। बैठक में विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ करने एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
