भीम प्रज्ञा न्यूज़.सिंघाना। कैम्ब्रिज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सिंघाना में गुरुवार को अपने परिसर में तथा रैली निकालकर ‘नशा मुक्ति भारत जागरूकता अभियान’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक रहीश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर, प्रिंसीपल संगीता मादव ने समस्त युवा शक्ति को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वयं को, अपने परिवार, मित्रों और समुदाय को नशे से दूर रखने की प्रतिज्ञा दिलाई और राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने का प्रबल संदेश दिया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न रचनात्मक माध्यमों का उपयोग किया। नाटक, पोस्टर और चार्ट के माध्यम से उन्होंने नशा करने के गंभीर दुष्परिणामों को दर्शाया और नशे से दूर रहने के प्रभावी उपाय बताए। इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समस्त शिक्षकों, प्रिंसिपल और मैनेजमेंट टीम की भी सक्रिय भागीदारी रही। मैनेजमेंट टीम से हरिकृष्ण, दीपू, जतिन, जयेंद्र, मनोज, करण, लक्ष्मी, सुशीला समेत संस्थान का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर इस महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश को आगे बढ़ाया।
