कवि सम्मेलन एवं ओब्स्टेकल (NDA ट्रेनिंग) एरिया का होगा उद्घाटन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी। पूर्व आईएएस एवं प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय डॉ. बी. एल. मेहरड़ा की छठी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह 10:15 बजे डॉ. बी.एल. मेहरड़ा स्मृति पार्क, बीएलएम इंजीनियरिंग कॉलेज, राजोता में भव्य कवि सम्मेलन एवं ओब्स्टेकल (NDA ट्रेनिंग) एरिया का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि सम्पत सरल तथा वीर रस के प्रसिद्ध कवि अशोक चारण अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मनोरंजन एवं प्रेरणा का संदेश देंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरु प्रोफेसर (डॉ.) अनिल रायल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुणा गर्ग, पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय तथा सीकेआई सेम्बकॉर्प के प्लांट हेड भगनाराय शाक्य होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल डायरेक्टर–होमलैंड सिक्योरिटी हॉस्पिटल, USA की डॉ. संजीवनी मेहरड़ा करेंगी। समारोह का संचालन खेतड़ी विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती विनोदश्री मेहरड़ा एवं सचिव डॉ. अभिमन्यु मेहरड़ा करेंगे। इस अवसर पर स्व. डॉ. मेहरड़ा के शिक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान का भी स्मरण किया जाएगा। आयोजन खेतड़ी विकास समिति द्वारा किया जा रहा है।
