बाबा साहब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस, बाबा साहब सिंबल आफ नालेज थे
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
डा. बीआर अंबेडकर सेवा समिति की ओर से अटेली खंड के गांव नांगल में महापरिवानिर्वाण दिवस मनाया गया। गांव के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र व समिति केे अध्यक्ष विकास की ओर से आयोजित समारोह में गांव की चौपाल में बनी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गये। इस मौके पर गांव के सरपंच धर्मेंद्र ने कहा कि बाबा ने विभिन्नता वाले देश को संविधान की किताब लिख कर एकता के सूत्र में पिरोया। वे सिंबल आफ नालेज तथा विश्व रत्न थे। भारत में उनको दलितों के मसीहा के रूप में उनके कद को छोटा किया गया है। भारत के संविधान के शिल्पकार के अलावा महान अर्थशास्त्री, समाज सुधार, नारी के मुक्तिदाता थे। आज उनको पूरी दुनिया में याद किया जाता है। समिति क अध्यक्ष विकास सिंघानिया ने समारोह में आने वालों का अभिनंदन किया। इस मौके पर विकास सिंघानिया, मनीष, गिरीराज, सोनू विशेष रूप से मौजूद रहें। इसके अलावा गांव मिर्जापुर-बाछौद में बाबा सहाब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। बसपा महासचिव कपिल बाछौदिया के नेतृत्व में हुए समारोह में बसपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक दास, जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया, जीतू, लक्ष्मण, नवीनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।
