मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी समेत तीन पर केस दर्ज
सल्फास खाने से पूर्व युवक ने 10 मिनट छह सेकेंड का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया, अटेली पुलिस ने किया मामला दर्ज
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
अटेली क्षेत्र के गांव गुजरवास में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने पत्नी के चले जाने के बाद जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के तीन माह की बेटी भी छोड़ कर चला गया है उसने सवा साल पहले पड़ोस के गांव मोहम्मदपुर में प्रेम विवाह किया था। मृतक के पिता की शिकायत उसकेे लडक़े को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पत्नी समेत सास, ससुर तीन पर केस दर्ज किया है।
युवक ने आत्महत्या करने से पहले 10 मिनट छह सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई और उसको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड भी किया। लोगों को जब उसके जहरीली दवा सल्फास खाने का पता चला तो उसको नागरिक अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसको रेफर कर दिया परिजन उसको एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज चला मगर वह ठीक नहीं हुआ तो परिजन उसको जयपुर ले गए। वहां पर उनसे इलाज के परिजनों ने खूब कोशिश की परन्तु अनुज बच नहीं पाया तथा उसने दम तोड़ दिया। अटेली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। लडक़े के एक बच्ची भी बतायी जाती है। वहीं अनुज ने अपनी इंस्टाग्राम पर डाली गई वीडियो में बताया कि एक वर्ष पूर्व दिसंबर माह में ही उसने पड़ोस के गांव मोहममद पुर की लडक़ी से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी करने के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, पहले वे झज्जर में रहे। इसके बाद अपने पड़ोसी गांव अटेली में आ गए। जो हमारे गांव से पांच किलोमीटर दूर ही है। अटेली में सिनेमा हाल वाली गली में किराये के रूम में रहने लग गया था। सब ठीक ठाक रहने लग रहे थे उस समय उसकी पत्नी भी ठीक थी। थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी, मृतक केे ससुर सुरेश कुमार, सास मंजू देवी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
