भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था, राजस्थान द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चंद्र प्रकाश धुपिया को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए जिलाध्यक्ष, जिला शाखा झुंझुनूं के पद पर पुनर्नियुक्त किया गया है। संस्था के प्रदेश महासचिव मदन लाल सैनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार चंद्र प्रकाश धुपिया को उनके पूर्व कार्यकाल में किए गए संगठनात्मक कार्य, सक्रिय सहभागिता एवं समाजहित में निभाई गई जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए पुनः यह दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी तथा सक्षम स्तर से अनुमोदित है। पुनर्नियुक्ति की सूचना मिलते ही संस्था पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झुंझुनूं जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
