-सांसद खेल महोत्सव में मचाई धूम, अकादमी के लड़कों व लड़कियों को डायरेक्टर विनय वर्मा ने बताया टोहाना के लिए गर्व
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। बजरंगबली मुक्केबाजी अकडेमी टोहाना के मुक्केबाजों की ऐतिहासिक जीत पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी बधाई। संचालक विनय वर्मा और कोच महेश कुमार डांगरा व अकडेमी के सैकड़ो खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम के लिए बराला जी का आभार जताया। बजरंगबली बॉक्सिंग अकैडमी टोहाना के महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने सांसद खेल महोत्सव लोकसभा सिरसा के ग्रैंड फिनाले के द्वितीय दिन में तीन गोल्ड दो सिल्वर और 4 कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 9 मेडल प्राप्त किये। विजेता खिलाड़ियो में गोल्ड को 11 हजार, सिल्वर मेडल को 71 सौ और कांस्य पदक को 3100 नगद इनाम मिला। जानकारी देते हुए बजरंगबली बॉक्सिंग अकैडमी संचालक विनय वर्मा और बॉक्सिंग कोच महेश कुमार डांगरा ने बताया कि लड़कों में सचिन कुमार, नीरज डांगरा व पिंकी रानी समैन ने गोल्ड मैडल व अवनीत,कुणाल ने सिल्वर मेडल तथा गुरप्रीत ,पारस,मानवी बिश्नोई , चांदनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया, इन सभी मुक्केबाजों ने विभिन्न वेट कैटेगरी में मेडल हासिल करके अपने गांव अपनी विधानसभा टोहाना और अपनी अकादमी का नाम रोशन किया वही बच्चों ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच महेश कुमार डांगरा को दिया और बजरंगबली मुक्केबाजी अकेडमी संचालक विनय वर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं ने क्षेत्र के प्रतिभावान और होनहार खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का प्रदर्शन करने का सशक्त मंच प्रदान किया। बच्चों की इस जीत पर अकादमी में खुशी का माहौल है। सभी बच्चों को मिठाईयां खिलाकर उनका स्वागत किया गया। टोहाना की इस ऐतिहासिक जीत पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सभी मुक्केबाजों और उनके कोच बहुत-बहुत बधाई दी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी विष्णु दास, बजरंग मॉडल स्कूल प्रिंसिपल अंजू वर्मा, टोहाना की बॉक्सिंग के पितामह डॉ रणधीर सिंह,पूर्व बॉक्सिंग कोच और सेक्रेटरी रणबीर सिंह, बॉक्सिंग कोच जरनैल गिल समैन, बॉक्सिंग कोच रितु रंगा समैन, डीपी वीरेंद्र गिल गजुवाला, बॉक्सिंगी कोच परमवीर सैनी जमालपुर शेखा, बॉक्सिंग कोच ज्योति वर्मा टोहाना, बॉक्सिंग कोच आशीष कुमार डांगरा, बॉक्सिंग कोच राहुल डांगरा, संदीप बिश्नोई ठरवा, बॉक्सिंग कोच संजय शेर सिंह टोहाना, बॉक्सिंग कोच अनिल नैन कालवन, बॉक्सिंग कोच सत्यवान टोहाना, बॉक्सिंग कोच अनिल बिश्नोई सभी ने बच्चों को इस जीत पर बधाई दी।

What’s up gamers? Seen a few ads for win92game. Any winners in the house? Let’s hear your stories before I dive in! See if you can win big: win92game