रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना।
स्थानीय माॅडल के0 एम0 स्कूल टोहाना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी उमेद सिंह चहल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नेरष बांसल और एचएस छोकर भी मौजूद रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने जहाँ अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया, वहीं वरिष्ठ छात्रों ने देशभक्ति, सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा के महत्व पर आधारित नाटकों के माध्यम से दर्शकों को भावुक और जागरूक किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीएसपी उमेद सिंह चहल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल का वार्षिक उत्सव बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन का पालन करने, नशे से दूर रहने और कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने हरियाणा में 10वीं व 12वीं कक्षा में टाॅप10 के चंचल गिल व ज्योति बेनिवाल को स्कूटी व 18 विद्यार्थीयों को कैश प्राइज देकर व शैक्षणिक, खेलकूद और गतिविधियों में उतेेंष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एनएसएस के स्वंयसेवकों ने अपनी अनुशासन की ड्यूटी को पूरा उत्साह के साथ निभाया। स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रणधीर पूनियां, ए0एन0 बहुगुणा, संदीप पूनिया, सतपाल नैन, अमन पूनिया, विश्वपाल पूनिया, धर्मवीर सिंह, पुष्पा देवी, नीति मेहता, सीमा सिगँला, विजय, मनजीत, अनिल, अशोक, रमन, सिमरन, जयभगवान, सुखदीप कौर, सुनीता, ज्योती, मोहित शर्मा, सुनील, जगबीर, रामपाल, व अन्य सभी स्टाॅफ सदस्य व बच्चे उपस्थित रहें।

Yo, ok365app is pretty slick! Downloaded it last week and already hooked. Easy to use and the games are actually fun. Check it out ok365app