रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। सुंदर नगर क्षेत्र में धार्मिक स्थल के पास हुई कथित अशोभनीय हरकतों के मामले को लेकर हिन्दू संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि दर्ज हुई FIR को सही प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाए और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। हिंदू संगठनो ने प्रशासन को दिया दो दिन का समय उसके बाद करी जायेगी महापंचायत ,बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में स्थित कुछ संरचनाओं और गतिविधियों की वैधता को लेकर भी चिंता जताई। हिंदू संगठनो की ओर से प्रशासन से अनुरोध किया गया कि संबंधित स्थानों, दस्तावेज़ों और गतिविधियों की विधिक जाँच करवाई जाए और यदि कहीं अनियमितता पाई जाए तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।इसके साथ ही बैठक में ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों के तहत बिना अनुमति चल रहे ऊँची आवाज़ वाले लाउडस्पीकरों की जांच और आवश्यक कदम उठाने की मांग भी रखी गई। सभी धार्मिक संगठन ने कहा कि सभी मुद्दों पर शांतिपूर्ण और विधिक तरीके से समाधान जरूरी है ताकि क्षेत्र में व्यवस्था और सौहार्द बना रहे।इसअ मीटिंग मे मन्दिर कमेटियों के प्रधान और सदस्य एवम अन्य समाजिक और धार्मिक संगठनो के प्रधान व सदस्य उपस्थित रहें।
