भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा।
शहर के पिलानी–जयपुर बायपास स्थित संगम होटल में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त आईजी) के समर्थन में एक प्रभावी सभा का आयोजन किया गया। सभा में सोसाइटी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए भारी मतों से समर्थन का भरोसा दिलाया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोसाइटी सदस्य सुनील मेहरा ने बताया कि सोसाइटी के चुनाव 04 जनवरी 2026 को होने हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के पैनल के उम्मीदवारों के समर्थन में उपस्थित सदस्यों ने मतदान का संकल्प लिया। पैनल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर प्रसाद बैरवा तथा महासचिव पद के लिए डॉ. चेतराम रायपुरिया को भी समर्थन देने की घोषणा की गई। सभा में वक्ताओं ने सोसाइटी को सशक्त, पारदर्शी और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के संकल्प को दोहराया तथा संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर रूकमानंद मेहरा, धर्मपाल गौरा, विजेन्द्र सिंह माहिच, विनोद मेहरा, संजय सुणिया, विजयपाल पाटील, दयानंद महारानियां, सुरेश माहिच, कुलदीप भगत, बिजेश बुलानिया, विजेन्द्र बाडेटिया, रोहन मेहरा, संजय बाडेटिया, मुकेश महारानियां, पवन महारानियां, बाबूलाल फौजी, एड. उम्मेद बरवड़, दिनेश महारानियां, ओमप्रकाश निर्मल, मंगेश भगत, पवन भूकल, गुलाब राय, रत्तीराम, सुरेन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
