भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। इंडियन सोसाइटी फॉर ब्लड एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांट (ISBMT) के तत्वावधान में टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल, मुंबई में दो दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
वर्कशॉप में देशभर के विभिन्न बोन मैरो ट्रांसप्लांट केंद्रों से विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।वर्कशॉप का उद्देश्य बोन मैरो ट्रांसप्लांट से संबंधित नवीनतम उपचार प्रोटोकॉल्स, उनके मानकीकरण तथा इस क्षेत्र में अनुसंधान(रिसर्च)को बढ़ावा देना था।राजस्थान के सरकारी चिकित्सालयों में वर्तमान में केवल सवाई मान सिंह अस्पताल जयपुर में ही एलोजेनिक बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। इस राष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप में एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जयपुर का प्रतिनिधित्व रसीदपुरा निवासी डॉ अनिता नेहरा फेनिन ने किया।डॉ नेहरा ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर से एमडी मेडिसिन पूर्ण करने के उपरांत स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट जयपुर में डीएम मेडिकल ऑन्कोलॉजी में सीनियर रेज़िडेंट चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।डॉ नेहरा के पति डॉ रजत फेनिन श्री कल्याण चिकित्सालय सीकर में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद कार्यरत हैं । सीकर जिले की बेटी द्वारा मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करना क्षेत्र के लिए गर्व व गौरव की बात है।
