भीम प्रज्ञा न्यूज़.अजीतगढ़।
अजीतगढ़ पीजी एवं बाबा श्याम टीटी कॉलेज अजीतगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक विजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स वॉलीबॉल कबड्डी का आयोजन हुआ, जिसमें खेल प्रभारी अनुज यादव व कोच मोहनलाल ने बताया 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में टीना सैनी प्रथम पलक शर्मा द्वितीय स्थान व छात्र वर्ग में राहुल सैनी प्रथम एवं अंकित सिंह द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में छात्र राधा मीणा प्रथम एवं वर्षिता जांगिड़ द्वितीय स्थान व छात्र वर्ग में देवेंद्र बाकोलिया प्रथम वी जतिन कुलदीप द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता छात्र वर्ग में बी.एंड. प्रथम वर्ष विजेता रही महिला वर्ग में बीए बीएड द्वितीय वर्ष विजेता रही। कबड्डी छात्र वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष एवं छात्र वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष विजेता रही सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीम को निदेशक विजय यादव प्राचार्य डॉ श्रवण नोगिया, डॉ राकेश यादव उप्राचार्य मुकेश महरिया ने बधाई दी खेल प्रतियोगिता में छाजू राम नेमीचंद राजेंद्र, बलदेव सैनी माली राजेंद्र शर्मा ओम प्रकाश यादव चरंजीलाल शंकरलाल, राजकुमारी, सुमन यादव, दीपिका भारद्वाज, प्रियंका, चंदा सैनी ने अपनी अपनी टीमों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। मंच संचालन शम्भु दयाल भारद्वाज ने किया।
