भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ विकास रथ स्वागत यात्रा के तहत नगर पालिका बुहाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने सुना। कार्यक्रम का संयोजन सुभाष शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जहां राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर संतोष अहलावत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह तंवर, भरत बोहरा, वर्षा सोमरा, विकास अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार बजरंग लाल, विकास भालोठिया, शेर सिंह मान, चेयरमैन दशरथ सिंह सहित भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विकास रथ के माध्यम से सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे आमजन सरकार की योजनाओं से सीधे जुड़ रहा है।
