सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। जिले के नापासर कस्बे में अनुसूचित जाति जनजाति मानव कल्याण संस्थान, बीकानेर द्वारा प्रस्तावित डॉ. अंबेडकर छात्रावास निर्माण के लिए एक सराहनीय पहल सामने आई है। नापासर निवासी स्वर्गीय मीरा पत्नी भैराराम कड़ेला की स्मृति में उनके परिजनों ने छात्रावास निर्माण हेतु कुल 10 हजार 100 रूपए की सहयोग राशि प्रदान की है। सहयोग राशि का विवरण इस प्रकार है—स्व. मीरा देवी के पुत्र मांगीलाल कड़ेला ने 5,900, दामाद ओमप्रकाश घड़सीसर ने 3,100 तथा रतिराम चौहान व गोमन्दराम चौहान ने संयुक्त रूप से 1,100 का योगदान दिया। कुल मिलाकर 10,100 की यह राशि छात्रावास निर्माण के कार्यों में उपयोग की जाएगी। संस्थान के सचिव सोहनलाल गोयल ने सहयोग के लिए परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। समाज के गरीब व जरूरतमंद छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा व आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी को अपनी क्षमता व इच्छा अनुसार सहयोग करना चाहिए।” उन्होंने आमजन से भी इस पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया।संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. अंबेडकर छात्रावास का उद्देश्य अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास व अध्ययन का बेहतर वातावरण ुउपलब्ध कराना है। स्वर्गीय मीरा देवी की स्मृति में दिया गया यह सहयोग न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि गरीब व प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
