भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल आज लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। जिला महासचिव आजाद समाज पार्टी कपिलराज आर्यन गोठवाल ने बताया कि भीम आर्मी के पदाधिकारी लगातार पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे और प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों में सत्यवान इंदासर (पूर्व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष), (भीम आर्मी प्रदेश सचिव), विकास आल्हा (भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं), सोमबीर आजाद (नवां) (भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष, राजगढ़) और मनोज कुमार (नवां) शामिल हैं। कैलाश दास महाराज ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा।
सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन
इस अवसर पर पीड़ित परिवार की माताजी सुनीता देवी भी उपस्थित रहीं। अनेकों सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस मांग को समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में मुख्य रूप से कॉमरेड हरिसिंह बेदी, कॉमरेड ओमप्रकाश, कॉमरेड हरिओम, चेतराम जी लिखवा, एडवोकेट हजारीलाल सुनिया, होशियार सिंह पूर्व चेयरमैन पिलानी, मेघराज झेरली, सुभाष मेघवाल (मेघवाल समाज संघ झुंझुनूं), नरेंद्र पूर्व सरपंच खेड़ला, संदीप गोठवाल, रणजीत बिगौदना, कॉमरेड रतन जोगी, अनुराग शर्मा (बिरला स्कूल), शेरसिंह मोरवा, महेश राजपूत, सज्जन महरिया, रवि चंदेलिया, नवीन मालूपुरा, पवन अरडावता, दीपचंद झेरली, प्रमोद किरतान, शीशराम सिलोलिया, सूरजपाल आसपा अध्यक्ष पिलानी, श्रद्धानंद बेरवाल, दीपूराज, तेजपाल, रजत, मुकेश और विजय मेघवाल आदि उपस्थित रहें।
