भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र भांबू के पैतृक गांव नारनौद में शुक्रवार को स्वर्गीय बंशीधर भांबू की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी द्वारा राजकीय विद्यालय को एक कक्षा कक्ष मय टिन शेड भेंट किया गया। इस अवसर पर नवनिर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन विधायक राजेन्द्र भांबू द्वारा किया गया। विधायक ने स्वर्गीय बंशीधर भांबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।विधायक ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में स्वर्गीय बंशीधर भांबू के सुपुत्र उम्मेद भांबू, चिड़ावा एसडीएम नरेश सोनी, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) धर्मपाल भांबू, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र भांबू सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
