लेंस प्रत्यारोपण के लिए 185 रोगियों का चयन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.पलसाना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दूधवालों का बास में 32 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर गुरुवार को शुरू हुआ। जिसमें 397 रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। पूर्व सरपंच भोलूराम दूधवाल ने बताया कि लहर फुटवियर के निर्माता जयनारायण मोहनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनू व जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग म्हाल चंद मोहनलाल व रमेश चंद्र अग्रवाल की पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर प्रातः 8 बजे पंजीयन के साथ शुरू हुआ। बुद्धि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर के सहाय हॉस्पिटल की टीम के द्वारा 397 रोगियों की जांच कर उपचार परामर्श एवं दवाइयां दी गई। तथा उनमें से 185 नेत्र रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया। जिनके ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल जयपुर में रविवार को किए जाएंगे। डॉक्टर प्रीति गोयल की टीम के द्वारा 54 दंत रोगियों की जांच का उपचार दिया गया। शिविर में आने वाले रोगियों को आवास भोजन दवाइयां उपलब्ध कराई गई । इस मौके पर राजकुमार, नवीन कुमार, बुद्धि प्रकाश,कैलाश चंद्र अग्रवाल, पूर्व सरपंच भोलूराम दूधवाल, पूर्व व्यवस्थापक हरफूल सिंह, सहायक व्यवस्थापक हंसराज, कुंदन मल जांगिड़ , डॉक्टर दुष्यंत कुमार, डॉक्टर नितेश कुमार, मेल नर्स जयप्रकाश गुर्जर, पूर्व उपसरपंच रामगोपाल डोरवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
