भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडावर-दौसा।
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार बैरवा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा की संस्तुति पर दौसा जिले के मंडावर निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनोज खंडेलवाल को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति रजि. राजस्थान का दौसा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। निर्भीक पत्रकारिता, सशक्त लेखनी और जमीनी सरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले मनोज खंडेलवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन ने उनसे पत्रकार हितों की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने तथा संगठन को जिला स्तर पर सशक्त और विस्तारित करने की अपेक्षा जताई है।
प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार बैरवा ने नियुक्ति के साथ स्पष्ट किया कि पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सक्रिय, जिम्मेदार और क्षेत्र से जुड़े नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज खंडेलवाल अपने अनुभव और कार्यशैली से संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारेंगे।
अपनी नियुक्ति पर मनोज खंडेलवाल ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ करेंगे तथा संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पत्रकार हित में निरंतर कार्य करेंगे। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और शुभचिंतकों की ओर से फोन कॉल, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

Is top888bet really the ‘top’? Nah. It is a decent option and the site works. Nothing made it stand out, but its fine.