भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। रामलीला मैदान के पास वार्ड 32 निवासी व्यवसायी रामनाथ सैनी के सुपुत्र पियूष सैनी का एयरफोर्स में चयन हुआ है। पियूष ने स्कूली शिक्षा आदर्श विद्या मंदिर व बगड़िया स्कूल से हासिल कर सीकर कोचिंग में तैयारी की थी। पियूष का चयन एक्स ग्रुप में चयन हुआ है तथा बैंगलोर स्थित एयरफोर्स ट्रेनिंग स्कूल में भाग लेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरूजनों को दिया है। पियूष का एयरफोर्स में चयन होने पर पारिवारिक सदस्यों, शुभचिंतकों व सहयोगियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है। पियूष के दादाजी श्यामसुंदर सैनी टांक नगरपालिका के कार्मिक रहे हैं ।
