भीम प्रज्ञा न्यूज़.जयपुर। भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) के अवसर पर, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल जयपुर के डॉ. अंबेडकर सर्किल पहुँचे। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे के लिए बाबा साहेब का संघर्ष और उनके विचार सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। बाबा साहेब अमर रहें। इस अवसर पर जयपुर के कई कार्यकर्ता और बाबा साहेब के अनुयायी साथीगण भी पूर्व मंत्री के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने सामूहिक रूप से बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान को याद किया।
