रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्थानीय डीपीआरसी हॉल में पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर आयोजित हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता रानी व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी स्नेहलता के मार्गदर्शन एवं देख रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा को एकीकृत करना व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्रांरभिक देखभाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सक्षम बनाना रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता रानी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर नवीन गतिविधियों को अपनानें की आवश्यकता पर मार्ग दर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शारीरिक, मानसिक एवं प्रायोगिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा को एकीकृत रूप से सुदृढ़ किया गया।
प्रशिक्षण में फतेहाबाद, रतिया, भट्टू कलां और भूना ब्लॉक की कुल 415 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कॉडिनेटर सुनील कुमार, रॉकेटलर्निंग से रोहताश, शिखा व ब्लॉकों से सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
