भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। नगर की सुप्रतिष्ठित सी. बी. एस. सी शिक्षण संस्था बगड़िया बाल विद्या निकेतन में बुधवार को आयोजित लाइव मेगा मैजिक शो में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एशिया की पहली युवा जादूगर आंचल ने अपने अद्भुत, हैरतअंगेज और रोमांचकारी जादुई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निकेतन प्रांगण में हुए इस भव्य आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, अभिभावक, शहर के गणमान्य नागरिक तथा अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। जादू की दुनिया में पिछले 28 सालों से अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी जादुगर आंचल ने मंच पर एक से बढ़कर एक जादुई प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी प्रत्येक जादुई कला में रोमांच, आश्चर्य और कौतुहल का ऐसा सुंदर समन्वय देखने को मिला की सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से बार-बार गुंजायमान होता रहा। निकेतन के इस गरिमामयी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज बाटड़ सीकर भाजपा जिला अध्यक्ष, करण सिंह, एम पी राजभाषा विभाग), ललित पंवार भाजपा शहर अध्यक्ष, सुरेश बिबिपुरिया, बलबीर सिंह सचिव, पुरातन छात्र संघ,रामनिवास शर्मा कोषाध्यक्ष, पुरातन छात्र संघ, नरेश दाधीच प्राचार्य, बगड़िया बी. एड कॉलेज,पवन गोयनका सचिव, बगड़िया स्कूल, दिनकर प्रसाद पुजारी कार्यवाहक प्राचार्य, बगड़िया बाल विद्या निकेतन तथा निधि जोशी प्राइमरी इंचार्ज तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी आगंतुक अतिथियों ने जादूगर आंचल की जादुई कला की करतलध्वनी से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों की जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान करते हैं व उनमें एक नये सृजन को जन्म देते है।
कार्यक्रम समापन के बाद ‘अतिथि दैवो भवः’ की परम्परा का निर्वहन करते हुए संस्था सचिव, प्राचार्य, प्रभारी आदि सभी ने आगंतुक जादुगर आंचल व उनकी टीम का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत-सम्मान किया।कार्यक्रम का मनमोहक, कुशल, गरिमामयी, प्रभावी शैली तथा आत्मविश्वास से भरा संचालन शिक्षिका ममता ध्यावड़ा ने किया। आगंतुक मेहमानों, अभिभावकों, दर्शकों ने इस कार्यक्रम को अनूठा, यादगार और प्रेरणादायी बताया।
