भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र, 5 (1), वार्ड नं 06, पिलानी में संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, बाबा साहेब की फोटो पर पुष्प माला पहनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम विशेष रूप से शोषित, वंचितों एवं भारत की समस्त मातृ शक्तियों के भाग्य विधाता को नमन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था वार्ड नं 06 के पार्षद विशाल नायक द्वारा की गई। कार्यक्रम में पार्षद विशाल नायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष नायक, चंदा देवी, पिंकी वर्मा, अंजना शर्मा, सहायिका मनीषा नायक, मंजू शर्मा, ललिता शर्मा, पूजा देवी उपस्थित रहीं। इनके अलावा, आशा सहयोगिनी संतोष सैनी, लक्ष्मी शर्मा, सुमन, प्रेम देवी, ए.एन.एम. अनु राधा, हाजरा बानो, यशमिता नायक, हृष्ट सैनी, माननया सैनी, पवन शर्मा, रेहान खान, पिंटू मेघवाल एवं वार्ड नं 06, पिलानी के सम्मानित सदस्यों ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
