भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। स्थानीय बालिका आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका तथा कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के प्रति भारतीय दृष्टि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार- विमर्श किया गया।
संस्था प्रधान विद्याधर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।सर्वप्रथम डॉ. दीपिका शर्मा द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मोदी विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनिधि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर बल देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में परिवार और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा संतुलित जीवन का आधार हैं।इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्राओं ने भारतीय वीरांगनाओं के वेश में सजीव प्रस्तुति देते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया। डॉ. निरूपमा उपाध्याय ने नारी शक्ति की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायी गीत भी प्रस्तुत किया। वहीं शुचिता शर्मा द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संयोजिका पुष्पा कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता सुनीता कुमारी, जिला संयोजिका डॉ. दीपिका शर्मा, बालिका शिक्षा प्रमुख शुचिता शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनिधि मिश्रा, संजू ढाका सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में अंजू अग्रवाल ने उपस्थितजनों को सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों का संकल्प दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू जोशी एवं सुनिता पारिक ने किया।

Planning a trip to Vietnam soon, and stumbled upon e2betvietnam. Wondering if it’s legit and any good. Any inside knowledge?