*राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में होगा सम्मान समारोह।*
मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.महवा। उपखंड मुख्यालय स्थित भरतपुर रोड पर अग्रवाल कॉलेज का प्रांगण आज रविवार को समाज की प्रतिभा और एकता के रंगों से सराबोर होने जा रहा है, जहां जिला अग्रवाल सम्मेलन दौसा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी देते हुए महवा इकाई के महामंत्री ताराचंद गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक रामनिवास गोयल तथा संयोजक एवं इकाई अध्यक्ष सतीश चंद्र गर्ग की देखरेख में किया जाएगा जबकि जिला स्तर पर अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, जिला महामंत्री नवरत्न बंसल और कॉलेज इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी आयोजन को सुचारु बनाने में जुटे हुए हैं।
समारोह में जिले सहित विभिन्न इकाइयों के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, साथ ही सरकारी सेवाओं में चयनित युवा भाई-बहनों को समाज के सामने सम्मान के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इस गरिमामयी मंच पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बयाना विधायक रितु बनावत द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष गिरीश गर्ग,महवा विधायक राजेंद्र मीणा, प्रदेश महामंत्री सन्मति हरकारा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल, राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री गणपत मंगल तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता सहित प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
समारोह में न्यायिक और प्रशासनिक सेवाओं में योगदान देने वाले समाज के वरिष्ठ जन भी उपस्थित रहेंगे जिनमें संतोष अग्रवाल एडीजे दौसा, सुनील आर्य सेटलमेंट ऑफिसर भरतपुर, दिनेश अग्रवाल एडिशनल एसपी जयपुर ग्रामीण, डीवाईएसपी उमेश बंसल, पंचायत समिति सदस्य पूजा गुप्ता, मंडावर के प्रतिनिधि शिवचरण सैकड़ा तथा दौसा भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष जीडी बंसल शामिल हैं। महआ इकाई ने बताया कि आयोजन स्थल पर मंच, स्वागत, आवभगत और प्रतिभागियों की व्यवस्था को लेकर कॉलेज इकाई के अध्यक्ष राकेश बंसल, महामंत्री महेंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र गोयल, जिला युवा अध्यक्ष रोहित गर्ग, कॉलेज कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश बंसल, अनिल सिघंल, विमल बंसल, संतोष हडिया और इकाई युवा अध्यक्ष विजय सिंघल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम स्वरूप दे दिया है।
