-महापुरुषों के विचार समाज को एकता, संगठन और सेवा की प्रेरणा देते: बलदेव सैनी
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। सैनी समाज के प्रवर्तक, महान योद्धा एवं यशस्वी सम्राट महाराजा शूरसैनी जी की जयंती के अवसर पर सैनी चौक पर सैनी सभा प्रधान कृष्ण सैनी की अगुवाई में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने पुष्पार्पित कर महाराजा शूरसैनी जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर नगर परिषद टोहाना के चेयरमैन नरेश बंसल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी, वाइस चेयरपर्सन नीरू सैनी, नायब सैनी मंच के प्रधान सुभाष सैनी, ओबीसी एकता मंच के प्रधान सुरेन्द्र सैनी, पार्षद शंकर, पैक्स निदेशक सुदेश सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलदेव सैनी ने महाराजा शूरसैनी जी के जीवन, त्याग, शौर्य एवं सामाजिक समरसता के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा शूरसैनी जी के विचार आज भी समाज को एकता, संगठन और सेवा की प्रेरणा देते हैं। प्रधान कृष्ण सैनी ने जयन्ती पर्व की बधाई देते हुए शूरसैनी के आदर्शों व शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। हवन-यज्ञ के उपरांत समाज की खुशहाली, आपसी भाईचारे और प्रगति की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, पूर्व प्रधान अनिल सैनी, नसीब सैनी, कर्मवीर सैनी कन्हड़ी, इल्ला सैनी, बाबूराम, दीपक, विक्रम, चांदी राम, बंसी लाल, राजकुमार सैनी, पूर्व पार्षद राकेश सैनी, राजेश सैनी, रोशन जमालपुर, धर्मपाल, सुभाष सैनी, मान सिंह, मुकेश सैनी, जगदीश सैनी बलियाला के साथ साथ बड़ी संख्या में सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने इस आयोजन को समाज को एकजुट करने वाला बताया।
