भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी। सोमवार को माता केशरी देवी महिला महाविद्यालय, खेतड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह राठौड़ (अम्बुजा फाउंडेशन ग्रुप, चिड़ावा) रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार बैरवा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में दीपा मैडम, पवन कुमार सैनी एवं रामसिंह थें उपस्थित रहें। अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं को साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल जागरूकता, कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे तकनीक का सकारात्मक उपयोग करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कौशल अर्जन पर विशेष ध्यान दें।कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें परिसर एवं समाज को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंजू देवी, शौभा, मनीषा कंवर, किरण पारिक, पूजा, तनू विश्वभर सहित महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन एनएसएस शिविर के सफल आयोजन एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ किया गया।
