मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
अटेली मार्केट कमेटी में तीन करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से अनाज मंडी में होने वाले विकास कार्यो को लेकर कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार ने मंडी में सर्विस रोड एरिया व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। मंडी में सर्विस रोड लाइन की साफ-सफाई करवाई। इसके अलावा मंडी में स्टोम, अटल कैंटीन का भी अवलोकन किया। उनके साथ कमेटी के उपप्रधान राधेश्याम, अनिल दुघडिय़ा आदि साथ रहें। कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार ने कहा कि अटेली अनाज मंडी में मेन लोकेशन पर स्थित है लेकिन मंडी वर्षा के पानी की निकासी लंबे समय से परेशानी का सबब बनी हुई थी। मंडी में व्यापारियों की समस्या को देखते स्थानीय विधायक व मंत्री आरती राव के प्रयासों से तीन करोड़ 48 लाख रुपए की स्वीकृति दिलायी है। इस राशि के विकास के बाद मंडी में पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था हो जाएगी। इसके अलावा मंडी में दो प्रवेश द्वार, सर्विस रोड को साफ कर उसमे रोड बनाया जाएगा। वही मंडी के तारकोल रोड को भी बनाया जाएगा। इस कार्य को आगामी सीजन से पूर्व करने का लक्ष्य है। मंडी में किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगाी।
