रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। माॅडल के. एम. स्कूल द्वारा आयोजित एक दिन के एनएसएस कैंप में इस बार योग पर जोर दिया गया। एक दिवसीय एनएसएस शिविर को सूर्य नमस्कार व योगासन मेडिटशन और व्यायाम के साथ शुरूआत कराई गई। कैंप के दौरान स्वयंसेवकों ने समाज सेवा के कार्यों के साथ.साथ रोजाना सुबह योग सत्र में भाग लिया। इस कैंप में पंतजली योग पीठ से योगा अध्यापक कमल योगी द्वारा बच्चों को अलग-अलग योग करवाए गएव योग के महत्व के बारे मे जानकारी दी गई। इस पहल को ‘स्वास्थ्य संगम’ नाम दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने सरल सूर्य नमस्कार, ध्यान और श्वास अभ्यास प्राणायाम, करवाए। एनएसएस के इन्चार्ज अनिल कुमार व नीति मैहता बताया कि ने बताया कि योग ने स्वयंसेवकों को कठिन शारीरिक श्रम के बाद मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति प्रदान की, जिससे वे पूरे उत्साह के साथ समाज सेवा के लक्ष्यों को पूरा कर सके। यह कैंप स्वयंसेवकों के लिए सेवाए स्वास्थ्य और अनुशासन का एक अनूठा मिश्रण साबित हुआ। इस अवसर पर प्रिंसिपल रणधीर पूनियां, ए.एन. बहुगुणा, तरसेम कुमार, संदीप पूनिया, सतपाल नैन, अमन पूनिया, धर्मवीर सिंह, पुष्पा देवी, नीति मेहता, सीमा सिगँला, माफी, विजय, मनजीत, अनिल, अशोक, रमन, सिमरन, जयभगवान, सुखदीप कौर, सुनीता, ज्योती, मोहित शर्मा, सुनील, जगबीर, रामपाल व अन्य सभी स्टाॅफ सदस्य व बच्चे उपस्थित रहें।
