भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी/मोरवा। भाजपा नेता राजेश दहिया ने रविवार को पिलानी पंचायत समिति के मोरवा ग्राम में डीएमएफटी मद से स्वीकृत नए कुएं के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस विकास कार्य से क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर राजेश दहिया ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज स्योरान, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संदीप पारीक और सरपंच प्रतिनिधि रामू सिंह मौजूद रहे। इनके साथ ही गोरधन सिंह, सांवत सिंह, मखन, राजेंद्र, वीरपाल, शेर सिंह सहित अनेक ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
