भीम प्रज्ञा न्यूज़.पचेरी।
यदुवंशी शिक्षा निकेतन, सोहली में रविवार को विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से यदुराइज गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग–अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कक्षा एल.के.जी. से प्रथम तक सोलो डांस प्रतियोगिता, कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक ड्राइंग प्रतियोगिता, कक्षा दूसरी से तीसरी तक कविता पाठ प्रतियोगिता तथा कक्षा चौथी से पांचवीं तक हिंदी व अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक दलबीर सिंह एवं गेस्ट ऑफ ऑनर प्रियंका द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बाहर से आए विजेता विद्यार्थियों को कैश प्राइज, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के विजेता विद्यार्थियों को भी कैश प्राइज व प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान में एसडीओ पद पर कार्यरत शिशुपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम व नियमित अध्ययन के माध्यम से ऊंचे मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य मोहिन्दर कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। संस्था के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए इस तरह की गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए निरंतर प्रगति करते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य कर्मवीर यादव, विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Man, 345betapp is a decent app! Easy to use, deposit is quick, and withdrawals are pretty fast compared to some other places I’ve tried. Definitely worth a look. 345betapp