भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। लॉयल ऑल इंडिया जनरल से जुड़े पुनीत कुमार मीणा, पुत्र रामजीलाल मीणा, निवासी झुंझुनूं ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) में ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त कर जिले और मीणा समाज का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।मीणा समाज के वरिष्ठ सदस्य बलबीर छापोला ने पुनीत को इस सफलता पर ढेरों बधाइयाँ दीं और कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समाजजनों ने पुनीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
