जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने टॉस उछालकर किया शुभारंभ, युवाओं को दी अनुशासन व कम सोशल मीडिया उपयोग की सीख
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रतनशहर। रतनशहर युथ क्लब के तत्वावधान में रविवार को विधायक कप रतनशहर–माखर 2025 एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स ज़ोन अशोक नगर और वीर 11 बड़ागांव के बीच खेला गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री, संगठन मंत्री दलीप सैनी, युथ क्लब अध्यक्ष विक्रम सैनी (रतनशहर), मीडिया प्रभारी नरेश बगड़, एवं सुरेश सैनी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने टॉस कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि महेन्द्र शास्त्री ने खिलाड़ियों से अनुशासनपूर्वक खेलने का आग्रह करते हुए कहा कि “शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मोबाइल फोन का उपयोग तभी करें जब अत्यंत आवश्यक हो, क्योंकि सोशल मीडिया से बाहर वास्तविक जीवन में सीखने के अनगिनत अवसर मौजूद हैं।
“खेल को खेल की भावना से खेलें”—दलीप सैनी
संगठन मंत्री दलीप सैनी (इस्लामपुर) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सदैव खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ती सोशल मीडिया की लत पर चिंता जताते हुए कहा कि “कम से कम 12वीं कक्षा तक के बच्चों को इससे दूर रखें, इसके बढ़ते दुष्प्रभाव समाज में विकृतियां पैदा कर रहे हैं।”
युथ क्लब को बधाई—मीडिया प्रभारी नरेश बगड़
मीडिया प्रभारी नरेश बगड़ ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि रतनशहर युथ क्लब समय-समय पर युवाओं के शारीरिक विकास हेतु सराहनीय कार्यक्रम करता है, जो वास्तव में प्रशंसनीय है। युथ क्लब के अध्यक्ष विक्रम सैनी (रतनशहर) ने उद्घाटन समारोह में पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए सफल एवं अनुशासित प्रतियोगिता करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुमेर सिंह इस्लामपुर, कपिल सैनी, युवा नेता सौरभ योगी, पवन जमालपुरिया, जगदेव पूनिया पूर्व पंचायत समिति सदस्य, श्यामलाल मीणा, दीपक गुप्ता, पूर्व वार्ड पंच प्रतापराम सैनी निवेश सैनी इस्लामपुर, राजेश शर्मा,दिनेश कायस्थपुरा पंचायत समिति सदस्य,प्रवीण सैनी सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
