भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को ” रन फॉर विकसित राजस्थान” का आयोजन जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शहीद स्मारक पार्क होते हुए वापस स्टेडियम तक किया गया तथा इसी प्रकार पर्यावरण बचाओ साइकिल चलाओ व साइकिल चलाओ सेहत बनाओ साइकिल दौड़ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू, हर्षिनी कुलहरी तथा पार्षद अजय चाहर थे। इस दौरान विधायक राजेंद्र भांबू द्वारा सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। अतिथियों द्वारा रन फार विकसित राजस्थान दौड़ व साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि भजनलाल सरकार के सुशासन पखवाड़े के तहत जिलेभर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में “रन फॉर विकसित राजस्थान” के साथ-साथ “साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ” यात्रा को भी रवाना किया गया है, जिसका उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। विधायक भाम्बू ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज से ही विकसित प्रदेश का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि जब देश और प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहेगा, तभी राजस्थान को विकसित राज्यों की श्रेणी में आगे ले जाया जा सकेगा। आयोजन के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस दौरान उपनिदेशक कृषि राजेंद्र सिंह लांबा, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, सरवन नील, झुंझुनू नेहरू युवा केंद्र के सुरेश कुमार सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा हरिराम महण, परिवहन विभाग के रोहिताश्व, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल ढाका, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर जांगिड़, सुरेंद्र आबूसरिया, प्रशिक्षक आजाद सिंह, मालीराम ओला, विकास कुमार बुडानिया, मुखराम डांगी, विजेंद्र सिंह राव, लव कुमार जोशी, राजबाला, योगेश यादव, सोमेश कुमार, सुरेंद्र, राजेंद्र गुर्जर, भागीरथ, राजेंद्र गोदारा आदि उपस्थित रहे।
