भीम प्रज्ञा न्यूज़.सूरजगढ़।
सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुलोठ खुर्द में डूडी परिवार द्वारा भलिया देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को जूते एवं जुराब वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने की। मुख्य अतिथि हुकमचन्द एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह बरबर रहे। कार्यक्रम में मा. अमर सिंह डूडी, भलिया देवी बालिका कॉलेज के निदेशक डॉ. रामसिंह डूडी, देवेन्द्र, लोकेश डूडी, अभिनेश, संचित डूडी, अनावी डूडी, पल्लवी डूडी, सहित संतोष, सुमित्रा, सुमन, सीमा, अनिता देवी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर डॉ. रामसिंह डूडी ने अपनी माता स्व. भलिया देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता की स्मृति में शिक्षा व सेवा से जुड़े कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने डूडी परिवार द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए परिवार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य विद्यार्थियों में संस्कार, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने डूडी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और आयोजन को प्रेरणादायी बताया।
