मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.महवा। राजपूत समाज की महवा–मंडावर इकाई में रविवार को संगठनात्मक एकता और अनुशासित लोकतांत्रिक प्रक्रिया का स्पष्ट संदेश देखने को मिला, जब राजपूत छात्रावास महवा में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से दशरथ सिंह वैद्य नरूका ठिकाना केसरी को इकाई अध्यक्ष चुना गया। लंबे विचार–विमर्श और सामाजिक मंथन के बाद लिया गया यह निर्णय समाज को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जहां नेतृत्व चयन में किसी भी प्रकार का मतभेद सामने नहीं आया। आमसभा की अध्यक्षता प्रयागसिंह ने की। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चयन की संगठनात्मक और विधिक प्रक्रिया को स्पष्ट किया, जिसके बाद महवा और मंडावर उपखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज प्रतिनिधियों ने समाज की वर्तमान चुनौतियों, संगठन की भूमिका और भावी रणनीति को लेकर खुलकर विचार रखे। इसी क्रम में दशरथ सिंह वैद्य के नाम पर सर्वसम्मति बनी और प्रस्ताव को पूरे सदन का समर्थन मिला।निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जिला कार्यकारिणी और नियुक्त पर्यवेक्षक ने विधिवत घोषणा करते हुए दशरथ सिंह नरूका को राजपूत सभा इकाई महवा–मंडावर का अध्यक्ष घोषित किया। घोषणा होते ही सभा स्थल तालियों से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने नव नियुक्त अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। यह क्षण समाज के भीतर विश्वास, स्थिरता और संगठित नेतृत्व का प्रतीक बनकर सामने आया। नव नियुक्त अध्यक्ष को राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह चांदोलाई, यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के डायरेक्टर शक्तिसिंह बांदीकुई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र सिंह नरूका, अजयपाल सिंह पचकोडिया, गजराज सिंह कैलाई और लोकेंद्र सिंह लोटवाड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं और अपेक्षा जताई कि नया नेतृत्व समाज को और अधिक संगठित, सक्रिय तथा सकारात्मक भूमिका की ओर ले जाएगा। सभा में जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेंद्र सिंह, महामंत्री अजयवीर सिंह, उपाध्यक्ष चतरसिंह, माधो सिंह, चतुर्भुज सिंह, शिवसिंह, संगठन मंत्री प्रद्युमन सिंह सहित जितेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, राजू बना और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहें।

31PattiLucky for some card game fun! If you’re looking for a change from slots, this could be it. Check it out here: 31pattilucky