सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रिंगस। निकटवर्ती ग्राम सीमारला जागीर में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा की अध्यक्षता में जिला कमेटी की मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना खर्चीली शादियों की रोकथाम, मृत्यु भोज, दहेजमुक्त शादियां, सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रियंका मीणा पुत्री मोहनलाल मीणा निवासी सिमारला जागीर को सहायक कृषि अधिकारी के पद पर चयन होने पर समाज के पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। अजय कुमार मीणा पुत्र स्वर्गीय हरिराम मीणा निवासी फतेहपुरा भूमियांन जिन्होंने व्याख्याता पद पर रहते हुए 1 रूपए लेकर शादी करके समाज में मिसाल पेश की है समाज के पदाधिकारी ने उनको भी सम्मानित किया है। इस मौके सांवरमल मीना थोई ज्ञानचंद मीना त्रिलोकपुरा, गिरधारी लाल मीणा पलसाना महादेवाराम नागवा जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा एडवोकेट सुरेश मीणा निमेड़ा, भोलाराम मीणा अध्यक्ष धोद कालूराम मीणा हनुमान राम मीणा तहसील अध्यक्ष रिंगस माखनलाल मीणा तहसील महामंत्री रिंगस, महेंद्र कुमार मीणा कंचनपुर सोहनलाल मीना, प्रहलाद राम मीणा, सुरेश कुमार मीणा राजेंद्र कुमार मीणा संजय कुमार मीणा गोविंद राम मीणा, कमलेश कुमार मीणा रुडमल, राजेंद्र कुमार महावीर प्रसाद, लक्ष्मणराम, सीमारला जागीर, सांवरमल मीना मलिकपुर, रामकिशोर महावीर प्रसाद रामनिवास मीणा सुनील कुमार मीणा, लाखनी, मुकेश कुमार मीणा ठीकरिया, गुड्डू मीणा पप्पूरना खेतड़ी, तहसील महामंत्री विनोद कुमार मीणा कोटडी धायलान, खंडेला तहसील महामंत्री विनोद कुमार मीणा फतेहपुरा, श्रीमाधोपुर तहसील महामंत्री सुभाष चंद्र मीणा कंचनपुर और अनेक सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
