तारा महला अध्यक्ष सरिता ढाका सचिव बनी
भीम प्रज्ञा न्यूज़.पलसाना। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी सीकर की देखरेख में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ब्लॉक पलसाना के चुनाव संपन्न हुए। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ब्लॉक पलसाना अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष तारा महला उपाध्यक्ष हरि सिंह गुर्जर और सचिव सरिता ढाका को सर्व समिति से चुना गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दानवीर सिंह माडोता ने की तथा मुख्य अतिथि रामनिवास चाहर रहें वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनिल बाजिया, बीरबल सिंह, सतीश कुमार बिजारणिया, श्रीराम जाखड़, देशराज नेहरा, विमला तेतरवाल और शीशराम हरितवाल, आशा, सुशीला रूबी, संजू तथा ब्लॉक के अनेक नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित हुए। मंच संचालन महेंद्र मिल ने किया।
