भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा।
सिंघाना–चिड़ावा मार्ग स्थित बाबा हनुमानदास मंदिर परिसर के पास राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी एवं पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ चतुर्वेदी का स्वागत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र ठेकेदार, सुनील कोठारी, जयप्रकाश लाम्बा, महेंद्र मोदी, प्रवीण यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें। भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला और समूचा वातावरण संगठनात्मक एकता एवं विकास के संकल्प से ओतप्रोत रहा।
