*शिक्षा जीवन में राष्ट्र सेवा भी जरूरी- डॉ. सिखवाल*
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। कस्बे में स्थित श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय में चल रहें राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश भूपेश तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डॉ अनिता ओलखा व ग्राम विकास अधिकारी मीना जैफ रहें। महाविद्यालय सचिव डॉ कमल सिखवाल के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई, महाविद्यालय निदेशक डॉ. ज्योत्सना सिखवाल द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ भावना शर्मा व महाविद्यालय प्रबंधक सुशील बिजारणियां के द्वारा महाविद्यालय परिवार की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों सम्मान किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। निदेशक डॉ ज्योत्स्ना सिखवाल के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सचिव सिखवाल व मुख्य अतिथि भूपेश ने बताया कि शिक्षा के जीवन में ऐसे कार्यक्रमों का विशेष महत्व होता है ऐसी गतिविधियों का आयोजन होना जरूरी है, ताकि आगामी सदियों तक संस्कृति को जीवित रखा जा सके। मुख्य प्रवक्ता के रूप में डॉ अनिता ओलखा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना जीवन का साकार बनाने का माध्यम है जो लक्ष्यों को ऊँचाई देता है इसलिए समर्पित भाव से आगे बढ़ते रहें। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवक्ता सुरेश चौधरी, एनएसएस प्रभारी पवन वर्मा, विकास सैनी, राकेश सैनी, सुरेश खारड़िया, मूलचंद गुर्जर, गजेंद्र सैनी, मोतीलाल सैनी, सुमन सैनी, अनिता सैनी, सुमन मील,कविता सैनी सहित सैंकड़ो स्वयंसेविकाऐं मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन सुरेश चौधरी द्वारा किया गया।

15win4… short, sweet, and to the point. Does the site match the name, tho’? Only one way to fine out! Let’s visit! 15win4