-प्रिंसीपल अंजू वर्मा व डायरेक्टर विनय वर्मा ने इस उपलब्धि पर टोहाना वासीयों को दी बधाई
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। बजरंग मॉडल स्कूल का छात्र ईशांत धीमान पूरे भारत में रहा दूसरे स्थान पर। स्कूल में खुशी की लहर। बजरंग मॉडल स्कूल के निदेशक विनय वर्मा एवं प्रिंसिपल अंजू वर्मा ने खुशी प्रकट करते हुए टोहाना वासिओं को बधाई दी। क्रिएटिव सोच आर्ट एकेडमी टोहाना की निदेशक डॉ० नेहा बत्रा व इंद्रजीत बत्रा के मार्गदर्शन में बजरंग मॉडल स्कूल के 9वीं के छात्र ईशांत ने “हमारा संविधान, मेरा अभिमान” विषय के अंतर्गत सुरभि आर्ट सोसाइटी व गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सुरभि आर्ट फेस्टिवल में भाग लेकर स्कूल वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में टोहाना का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर टोहाना और हरियाणा का नाम रोशन किया। सुरभि कला उत्सव में देश भर से 15 राज्यों के प्रसिद्ध चित्रकारों ने हिस्सा लेकर अपनी कला दिखाईlइस आर्ट फेस्टिवल में 9 से 12वीं तथा 12वीं कक्षा से ऊपर आयु वर्ग के लिए भी प्रतियोगिता रखी गई थी।समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने इशांत की पेंटिंग की खूब प्रशंसा की। सुरभि आर्ट सोसाइटी के निदेशक डॉ० राजेश जांगड़ा व सचिव डॉ० नेहा बत्रा, डॉ० गीता जांगड़ा,विनीत कुमार ,बनी सिंह जांगड़ा व सुरभि कला सोसायटी सदस्यों ने इशांत को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।इस कला उत्सव में राजकीय ललित कला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर पदम श्री बिमन बिहारी दास कोलकाता, उत्तर प्रदेश से सुनील विश्वकर्मा जी, महाराष्ट्र से विजय बिसवाल जी,सुमित्रा अहलावत दिल्ली,विजेंदर शर्मा दिल्ली,पश्चिम बंगाल से निरापद पांडेय व 300 से अधिक चित्रकारों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इशांत धीमान के पिता सतीश कुमार तथा दादा जी बारू राम पेशे से मिस्त्री हैं। माता रेनू रानी व दादी संतोष देवी ग्रहणी है। टोहाना पहुंचने पर इशांत धीमान का मिठाई खिलाकर गर्म जो।शी से स्वागत किया गया।
